एटा। स्काउट भवन व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को सेवायोजन विभाग द्वारा कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें वायुसेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अग्निवीर के बारे में जागरूक किया।
केंद्र सरकार की तरफ से आए वायुसेना के वारंट अधिकारी अशोक कुमार यादव व सारजेंट डीके सिंह ने अग्निवीर व वायुसेना में कैसे भर्ती होना है, क्या जरूरत होती है, कितनी लंबाई होनी चाहिए, आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वायुसेना के लिए 12वीं में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत से अंक कम नहीं होने चाहिए। इसके अलावा अन्य कई जानकारियां दी। वहीं विद्यार्थियों ने जो सवाल पूछे उनका जवाब दिया। इस दौरान अधिकारियों ने जिला पुस्तकालय को देखा। वहां किताबों को देख विद्यार्थियों से कहा इनको पढ़ो और आगे बढ़ो। इस दौरान सेवायोजन कार्यालय से सूर्यकांत, जीआईसी की प्रवक्ता डॉ. शिवानी यादव, पुस्तकालय प्रभारी वीरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।