फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीट्रिक टन से ज्यादा आलू खराब होने की आशंका

विज्ञापन
एटा के एक कोल्ड स्टोर में पड़ा छोटा आलू। - संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जनपद में 12 हजार मीट्रिक टन आलू खराब होने की आशंका है। कोल्ड स्टोरेज में पड़े इस आलू को अभी तक निकाला ही नहीं गया है। जबकि शनिवार से कोल्ड स्टोरेज बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज में एक समय सीमा निर्धारित होती है। 30 नवंबर से कोल्ड स्टोरेज बंद हो जाते हैं। इसी के तहत शनिवार से कोल्ड स्टोरेज बंद हो जाएंगे। इसके बाद इसमें रखा आलू खराब हो जाएगा। गौरतलब है कि जनपद के 19 शीतगृहों में आलू भंडारण की कुल क्षमता 159174.58 मीट्रिक टन है। इसमें 139118.58 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था।
किसानों ने नवबंर माह के अंत तक लगभग 127989.09 मीट्रिक टन आलू की निकासी कर ली है। इससे 12 हजार मीट्रिक टन आलू के खराब होने की आशंका है। अलीगंज रोड स्थित रोमो कोल्ड स्टोर के संचालक मोहित जैन ने बताया कि शीतगृह में एक लाख तक आलू के पैकेट रखने की क्षमता है। अभी चार हजार बोरी बची हुई हैं। शेष आलू किसान ले जा चुके हैं। दो हजार बोरी ऐसी हैं जिसमें छोटा और हरा आलू है इसकी खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंडी में आलू का भाव
मंडी में आलू का एक पैकेट चार से छह सौ तक का बिक रहा है। वहीं बाजार में फुटकर में 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
आलू की फसल नई आने वाली है, इसके कारण कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू अब जबरन बाजार में बेचने को मजबूर हैं।
- मनोज कुमार
कोल्ड स्टोर में आलू रखने का समय निर्धारित है, इसके बाद कोल्ड संचालक आलू को बाहर निकाल देते हैं, अभी आलू भरा हुआ है
- हलधर भगवान सहाय, कृषक
आलू की फसल के लिए बारिश ठीक हुई है। इससे पैदावार बढ़ेगी, हालांकि सरकार जब तक ध्यान नहीं देगी आलू ऐसे ही सड़ता रहेगा।
- हीरेश यादव, कृषक
इस बार बारिश होने से आलू की भराई में जो खर्च होता वह बच गया है। दोबारा बारिश हो गई तो फसल बर्बाद हो सकती है।
- ऋषि कुमार, कृषक
इस साल 12 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा आलू खराब होने की संभावना है। छोटा और हरा आलू होने की वजह से किसान इसे शीतगृह में ही पड़ा रहने देते हैं। यह खराब हो जाता है।
विज्ञापन

नलिन सुंदरम भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें