फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा रोड़ पर जाम, वाहनों के शीशे तोड़े

Thu, 14 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चमकरी में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार दोपहर को आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने आगरा रोड पर थाने के पास जाम लगा दिया। दो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। एक घंटे तक लोग सड़क पर जाम लगाए रहे। मौके पर पहुंचे सीओ ने फरार आरोपियाें की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब ग्रामीणाें ने जाम खोला।
विज्ञापन

 
बता दें कि कोतवाली देहात के गांव चमकरी निवासी बल्लू खां पुत्र सत्तार खां का  मंगलवार रात्रि घर के बाहर शव पड़ा मिला था। परिवारीजनों ने गांव के ही तीन लोगों योगेंद्र ,मुकेश और मनोज पर सरिया से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी शमां ने दर्ज कराई थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। दोपहर एक बजे आगरा रोड़ स्थित थाना के पास जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने टेंपो, क्वालिस के शीशे भी तोड़ दिए। करीब एक घंटे तक ग्रामीण जाम लगाए रहे। जानकारी पर सीओ अजीजुल हक मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समझाया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
 गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की कुछ पसली टूटी हुई पायी गई थी, जबकि एक पैर भी टूटा हुआ था। साथ ही फेफड़ा भी फट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बल्लू की मौत हत्या-हादसा में पूरी तरह से उलझकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें