जैथरा में सीएनजी पंप पर लगी गाड़ियों की कतार।
- फोटो : जैथरा में सीएनजी पंप पर लगी गाड़ियों की कतार।
जैथरा। वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए लोग सुबह 4 बजे पंप पर पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। चार-पांच घंटे लाइन में लगने पर 2 से 3 किलो गैस मिल पा रही है। सीएनजी की कमी से लोग परेशान हैं।
प्रदूषण रहित वाहन के संचालन पर सरकार विशेष जोर दे रही है। कस्बे में सीएनजी पंप का संचालन होने पर क्षेत्र में तेजी से सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ गई और लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल से किफायती होने पर सीएनजी के सबसे अधिक टेंपो हैं। सीएनजी की रोजाना दो गाड़ियां पहुंचने पर भी सभी को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रेशर की समस्या होने पर दो-तीन किलो सीएनजी मिलने पर लोग परेशान हैं। ऑटो वालों का कहना है कि चार-पांच घंटे लाइन में लगने पर मात्र दो-तीन किलो गैस मिलने पर रोजगार प्रभावित हो रहा है।