राजा का रामपुर। कस्बा स्थित मोहल्ला गढ़ी वैश्यान में पति-पत्नी के विवाद का मामला पारिवारिक न्यायालय में पहुंचा। पति ने पत्नी के भाई और उसके सहयोगियों पर डरा-धमका कर समझौते पर हस्ताक्षर कराने का केस थाने में दर्ज कराया है।
अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी 11 वर्ष पूर्व रूपाली गुप्ता से हुई थी। तीन साल पहले उन्होंने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा डाला था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। रूपाली एक बार भी तारीख पर नहीं गई। आए दिन मेरे पिता के दरवाजे पर हंगामा करती है। 17 फरवरी को रूपाली गुप्ता ने पारिवारिक परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया।
वहां रूपाली के भाई शुभम ने धमकाया कि अगर आज समझौता नहीं किया और मेरी बहन को अपने साथ लेकर नहीं गया तो मरवा देगा। दबाव में समझौता लिखकर हस्ताक्षर करा लिए। शाम को शुभम सहित चार लोगों ने आकर पिता के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी किशोरी लाल मीणा ने बताया कि इनका पहले से पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।