फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद शांत हुआ मामला

Sat, 17 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर में शोरूम पर कपडे़ पसंद न आने पर हुए विवाद में शनिवार को विधायक रणजीत सुमन ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया। वहीं देर रात दोनों पक्षों ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नगर में तनाव को देखते हुए जनपद के साथ अन्य जनपद से पुलिस व पीएसी को बुलाया गया। साथ ही चौराहों पर यह तैनात रही। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और वार्ता की। दूसरी ओर समझौता होने के बाद हिरासत में लिए तीनों युवक पुलिस ने छोड़ दिए।
विज्ञापन





बता दें कि शुक्रवार को तहसील चौराहा के निकट पाकीजा रेडीमेड शोरूम पर कपड़े देखने के बाद पसंद न आने पर आगरा के बरहन क्षेत्र निवासी ग्राहक व शोरूम स्वामी के बीच विवाद हो गया था। ग्राहक ने अपनी पत्नी से अभद्रता का आरोप भी लगाया गया था। मारपीट होने के साथ कोतवाली का एक पक्ष ने घेराव कर पुलिस कर्मियाें से अभद्रता की थी। मौके पर प्रभारी एसएसपी पहुंच गए थे। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक युवक को हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने शोरूम स्वामी पक्ष के युवक को छोड़ दिया था, जबकि ग्राहक पक्ष के तीन युवक पुलिस की हिरासत में ही थे। रात में ही पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।



शनिवार की सुबह आगरा के थाना बरहन के एक गांव निवासी ग्राहक पक्ष के सैकड़ों लोग ट्रैक्टरों से जलेसर पहुंच गए। हिरासत में लिए गए युवकों को शीघ्र छोड़े जाने की मांग करने लगे। इसी दौरान जिलाधिकारी निधि केसरवानी, प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम रमेशचंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कोतवाली पर पहुंच गए।
विज्ञापन



विधायक रणजीत सुमन ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को समाजसेवी अकबर खान के आवास पर बुलाया और समझौता करा दिया। दोनों ही पक्षों ने बाद में पुलिस से समझौता होने की बात कहते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। समझौता होने के बाद भी प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव ने ऐतिहात के तौर पर प्रमुख चौराहों पर बड़ी मात्रा में पुलिस तैनात की। वहीं एसडीएम, सीओ, कोतवाली पुलिस नगर में गश्त करती रही।



समझौता वार्ता के दौरान रामकिशन यादव, धीरेंद्र सिंह यादव, मो. अजहर हसीन, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, दामोदर सिंह यादव, प्रदीप यादव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, नगर सपाध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, अकबर खान, म्युनुद्दीन खां, अब्दुल लतीफ, मोलाना अलीम, योगेंद्र सिंह योगी, विनोद यादव आदि मौजूद थे।




अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन
जलेसर। इस मामले में पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते हुए ग्राहक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने पर नाराज अधिवक्ताआें ने जिलाधिकारी निधि केसरवानी को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।




शांति बनाए रखने का आह्वान
जलेसर। मामले में हुए समझौते के बाद विधायक रणजीत सुमन, उपजिलाधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कल्याण सिंह, सपा नेता ध्यानपाल सिंह यादव, यादव महासभा के प्रदेश महासचिव रामकिशन यादव, पूर्व सभासद रशीद अंसारी, पूर्व सभासद मेहबूब उररहमान, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह आदि ने लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें