फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने छत से लगाई छलांग, घायल

Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगला अगर गांव में सोमवार की देर शाम पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने घर की एक मंजिला छत से छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर निवासी भूमिराज सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे उनके बेटे प्रदीप का पत्नी से विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर वह नाराज होकर छत पर चला गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। प्रदीप को गंभीर हालत में देखकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि प्रदीप की हालत अब खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें