फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाना व मौसी से कहासुनी होने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र गांव सियपुर में युवक ने घर में कहासुनी होने पर फंदा लगा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सियपुर निवासी राकेश ने बताया कि अर्पित (24) अपने ननिहाल में बचपन से रह रहा था। उसके नाना सूरजपाल ने उसे गोद ले लिया था। बचपन से लेकर डी फार्मा तक की पढ़ाई उसने ननिहाल में ही रहकर की थी। बताया कि शनिवार की रात को उसको नाना सूरजपाल और मौसी रीना से कहासुनी हो गई। इसको लेकर वह आहत हो गया। रात को उसने फंदा लगा लिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें