एटा। गांव नगला तुलसी में महिला की बाहर रह रहे पति से फोन कॉल पर बात हुई। इसी बीच कहासुनी हो गई तो महिला ने घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी अनुज ने बताया कि भाभी ज्योति गांव में रहती हैं। भैया आशीष नोएडा में रहकर नौकरी कर रहे हैं। बुधवार को सुबह लगभग 7 बजे इन दोनों के मध्य फोन कॉल पर कहासुनी हो गई। इसी वजह से गुस्से में आकर भाभी ने घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया।
जानकारी होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां इमरजेंसी में उपचार के बाद तबीयत ठीक होने पर घर ले गए। संवाद