फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कहासुनी के बाद युवती सहित दो ने निगला विषाक्त पदार्थ

Tue, 15 Apr 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर पर कहासुनी के बाद कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला केवल में एक युवती ने और कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदूनगर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी पिंकी ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि बेटी उपासना की किसी बात को लेकर सोमवार की देर रात घर पर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जब हालत बिगड़ी तो लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार किया जा रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदूनगर निवासी हिमांशु ने बताया कि मामा अमन की किसी बात को लेकर घर पर पिता से कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर मामा ने घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें