फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ई-रजिस्ट्री में संशोधन के लिए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निबंध नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपजिलाधिकारी को ज्ञाप
विज्ञापन
जलेसर। तहसील बार के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम पीयुष रावत को ज्ञापन सौंपा। पांचवी बार सौंपे ज्ञापन में राज्यपाल से निबंध नियमावली में संशोधन की मांग की गई है। रामेश्वर सिंह यादव ने कहा निबंध नियमावली में संशोधन न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि निबंध नियमावली में संशोधन न होने से अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता, बैनामा लेखक आदि लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के साथ ही जलेसर के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी थी। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की हड़ताल होने पर महानिरीक्षक निबंध नेहा शर्मा ने 30 जून को ई-रजिस्ट्री के आदेश को वापस ले लिया था। साथ ही निबंध नियमावली में संंशोधन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक संशोधन नहीं हो सका है। ज्ञापन देने के समय रामप्रकाश सिंह, गिर्राज किशोर भारद्वाज, राजेश कुलश्रेष्ठ, केपी सिंह यादव, गोवर्धन सिंह राजपूत, प्रमोद राठी, उत्साह भारद्वाज, सुबोध जैन सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें