अलीगंज में मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर ज्ञापन देते एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता
- फोटो : अलीगंज में मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर ज्ञापन देते एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता
एटा। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे। मांग पूरी न होने पर 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर रजिस्ट्री और ट्रेजरी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सचिव रोहित पुंढीर ने कहा कई सालों से उनकी मांगे लंबित हैं। बताया कि अधिवक्ताओं और उनके परिवार की सुरक्षा को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, परिषदों मे निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त कोई अन्य समाहित न करने, 10 लाख का मेडिक्लेम एवं अधिवक्ता की मृत्यु पर 10 लाख की बीमा राशि और अधिवक्ता अमेंडमेंट बिल 2025 वापस लेने समेत 6 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। अलीगंज के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विपिन कुमार को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर 25 फरवरी को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष शेष तिवारी ने अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अधिवक्ता आर-पार मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष वासुदेव शाक्य, पूर्व अध्यक्ष अंबरीश सिंह राठौर, दिनेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं जलेसर में काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने 25 फरवरी को ट्रेजरी एवं रजिस्ट्री कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव गौरव जादौन ने बताया 25 फरवरी को पूरे प्रदेश के साथ जलेसर के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। विरोध करने वालों में अध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, विनोद उपाध्याय, सुनील दीक्षित, सुरेंद्र देव पाठक आदि शामिल रहे।