फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता

Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बुधवार को पीड़ित अधिवक्ता निशांत पुंढीर सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में अन्य अधिवक्ता भी आ गए। हालांकि एक गुट ने काम पर जाने की बात कही।
विज्ञापन




अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रकरण  में कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी को हटाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर बुधवार को पीड़ित अधिवक्ता निशांत पुंढीर बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में कुछ साथी अधिवक्ता भी आ गए। न्याय न मिलने पर आगे की रणनीति भी बनाई गई। महासचिव सुनील कुमार यादव ने अन्य अधिवक्ताओं समर्थन देने की बात कही है।


इस मौके पर इस्लाम मोहम्मद सैफी, सतेंद्र पाल सिंह, नेत्रपाल शर्मा, श्याममोहन उपाध्याय, राजवीर वर्मा, राकेश यादव, प्रवीन यादव, राजीव यादव सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज ने विज्ञप्ति जारी जारी कर कहा है कि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की हड़ताल सक्षम अधिकारियों से बातचीत व कोतवाली प्रभारी द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद ही समाप्त हो गई है। अब अधिवक्ता अपने-अपने कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें