फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के आदेश से अभ्यर्थियों में रोष

Wed, 01 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने अचानक आए शासन के नए आदेश पर रोष जताया। छात्रों का मेडीकल नहीं हो सका। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने डीआईजी से मिलने की भी कोशिश की, मगर वह नहीं मिले।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा पास हुए अभ्यर्थियों का अंतिम पड़ाव मेडीकल चेकअप, दस्तावेज चेकिंग का है। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन, चिकित्सकों की एक टीम बनाई गई। पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती चल रही है। दोपहर तक 35 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। तभी शासन से नया आदेश आने के बाद कुछ देर के लिए भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। आदेश आया जिन अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण 2012-13 या फिर इससे अगले साल के हैं, उन्हीं अभ्यर्थियों का मेडीकल किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों में रोष है। पुलिस लाइन पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल से मिलने की कोशिश की, मगर पुलिस कर्मियों ने मिलने नहीं दिया। बता देें कि डीआईजी लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके। बाद में एसएसपी के साथ मिलकर पुलिस लाइन पहुंच भर्ती प्रक्रिया को देखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें