फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग अपनाओ, दवाओं से छुटकारा पाओः प्रो. कठेरिया

Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध ध्यान विशेषज्ञ आचार्य रामगोपाल दीक्षित ने बताया कि योग से गुस्से और तनाव में कमी आएगी। गुस्से और तनाव की कमी के चलते झगड़े और फसाद भी कम होंगे और पुलिस एवं प्रशासन को भी राहत मिलेगी। किसान का बच्चा योग करेगा तो उसकी एकाग्रता भी बढ़ेगी। शिविर में पांच से 90 साल तक के करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। योग आचार्य रामगोपाल दीक्षित ने, आसन प्राणायाम सूर्यानंद सरस्वती कराए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव, ग्राम प्रधान श्याम सिंह सिसोदिया, ओमकार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
योग से होते हैं इन बीमारियों में लाभ
आचार्य रामगोपाल ने बताया कि योग से तनाव, मोटापा, शुगर, ब्लड प्रेशर, गैस, कब्ज, घुटना, कमर, गर्दन दर्द, गठिया आदि रोगों से पूर्ण निजात पाई जा सकती है।  
 
समापन पर होंगे वृद्धजन सम्मानित
ग्राम लोहचा नाहरपुर में चल रहे तीन दिवसीय विशेष योग शिविर के समापन मौके पर 11 जून को आसपास के गांवों के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।
 
सिल्वर-प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई
गांव लोहचा नाहरपुर में चल रहे शिविर में आचार्य रामगोपाल दीक्षित ने उपस्थित ग्रामीणों को सिल्वर के बर्तनों का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। वहीं इस महत्वपूर्ण कार्य को अपने मित्रों एवं परिचितों को बताने का आव्हान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें