फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अदनान की कॉल डिटेल पर नजर, लोगों से हो सकती है पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए एटा के अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब को लेकर कई पहलुओं पर जांच चल रही है। उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों से अगर उसकी बात हुई तो उनसे भी पुलिस पूछताछ करने आ सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएस के दो संदिग्धों को पकड़ा था। अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब को 16 अक्तूबर को सादिक नगर से पकड़ा गया। वह एटा शहर के मोहल्ला किदवई नगर का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। अदनान के पिता सलीम खान यहां दूरदर्शन में चालक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2022 में स्थानांतरण होने के बाद परिवार के साथ दिल्ली चले गए। उस समय अदनान करीब 15 वर्ष का था।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस और खूफिया विभाग पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अदनान और उसके परिवार से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उधर दिल्ली पुलिस व जांच एजेंसियां भी विभिन्न एंगल से पूरा मामला खंगाल रही हैं। अदनान की फोन कॉल में यदि स्थानीय लोगों से बातचीत पाई जाती है तो उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद हम लोग अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। अभी जांच एजेंसियों की ओर से कोई सूचना नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें