फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईटीआई में नए सत्र के लिए होंगे प्रवेश, युवाओं को मिलेगा लाभ

Tue, 24 Mar 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र में नए आईटीआई का निर्माण किया गया है। पिछले साल निर्माण अधूरा होने की वजह से यहां पर शिक्षण कार्य नहीं हो सका। इस साल अगस्त माह में नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। इससे अलीगंज व जैथरा क्षेत्र के प्रशिक्षुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। लोगों को तकनीकी ज्ञान के लिए अब जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के कंलिजर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नया भवन तैयार किया गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित इस प्रशिक्षण संस्थान को संचालित किया जाएगा। इंटरमीडिएट पास करने वाले विद्यार्थी अपने नजदीक ही इस संस्था में प्रवेश लेकर विभिन्न तकनीक का ज्ञान ले सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के मौके भी दिए जाएंगे। इससे अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा समेत अन्य आस-पास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभा मिलेगा। वहीं उन्हें अब जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तक आने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां पर 12 ट्रेड में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इन ट्रेड में ले सकते हैं प्रवेश
फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकनिस्ट, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, डीजल मैकेनिक, ड्रोन टेक्नीशियन
विज्ञापन




अगस्त माह में अलीगंज में बनी आईटीआई में प्रवेश शुरू किए जाएंगे। इस साल पहला शैक्षिक सत्र शुरू किया जाएगा। इसमें 12 ट्रेड में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। - दीपक कुमार यादव, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें