फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, पांच जोन में बांटा जिला

विज्ञापन
पटियाली गेट ​स्थित गोदाम पर निरीक्षण करते एफडीए टीम। संवाद
विज्ञापन
एटा। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और आगामी पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिले को पांच जोन में बांटकर रूट और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रोडवेज बसों के रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, यात्रा मार्गों पर बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामारन ने पुलिस अधिकारियों को रूट चार्ट का कड़ाई से पालन कराने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

उधर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा तथा आगामी प्रमुख पर्वों को देखते हुए पूरे जिले को पांच जोन में विभाजित कर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
एटा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर व देहात कोतवाली क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्डों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविर और भंडारा स्थलों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन संगम लाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, एसडीएम सदर श्वेता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-
कांवड़ यात्रा को लेकर हुई थाने में बैठक
सकीट। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को थाने में बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी मधू दुबे ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में बीडीओ उमेश चंद्र अग्रवाल, ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, उमाशंकर राजपूत, अमित जैन, अजय गुप्ता, प्रदीप यादव, प्रधान जितेंद्र यादव, सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें