अलीगंज। तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम पिंजरी में पुलिस प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों पर शुक्रवार को शिकंजा कसा। लाखों की कीमत की जमीन इनसे कब्जामुक्त कराई।
पिंजरी सुम्मेर सिंह में 0.445 हेक्टेयर राज्य सरकार की भूमि को राजेंद्र निवासी फर्दपुरा अवैध रूप से जोता रहे थे। प्रशासन द्वारा इसे कब्जा मुक्त कराया गया। उपजिलाधिकारी अलीगंज विपिन कुमार मोरल, तहसीलदार अलीगंज नीरज कुमार वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों की कीमत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन का रुख सख्त है 0.445 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। अवैध कब्जेदारों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई चलती रहेगी।