फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी, एसडीएम कोर्ट में काम बंद

Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी, एसडीएम कोर्ट में काम बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आठ दिनों से तहसील में अधिवक्ताओं का एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं समस्या के शीघ्र निस्तारित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पटियाली बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्र ने कहा कि आठ दिनों से तहसील में आने वाले पीड़ित की जमानत अधिवक्ताओं के स्तर से नहीं हो रही है, इसमें पर्सनल बांड भरकर मुचलका के आधार पर ही जमानत दी जा रही है। वहीं डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि नामांतरण बही में दर्ज आदेशों को भी कंप्यूटर की फर्द-खर्तानी में दर्ज कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिस पर रोक लगे। नारेबाजी के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन व लंबित आदेश वाली पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किया जाएगा अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट सहित सभी कोर्टों का बहिष्कार जारी रखेंगे।
इस दौरान अधिवक्ता रामप्रकाश सक्सेना, रामसरन उपाध्याय, तारिक हसन, प्रेमनरायन दीक्षित, जवाहर सिंह यादव, हरद्वारी यादव, मुकेश गुप्ता, अजय उर्फ अज्जू सक्सेना, राधेश्याम शर्मा, दीपक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें