फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : 177 आशा, 8 बीपीएम और 8 बीसीपीएम का भुगतान रोका

Tue, 16 Apr 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। साथ ही निर्देश हैं कि आशा कार्यकर्ता लोगों की आभा आईडी बनाएं। लेकिन जिले में 177 आशाओं ने एक भी आभा आईडी नहीं बनाई। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी लापरवाही हुई। इसको लेकर इन सभी आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान रोक दिए गए हैं। साथ ही सभी आठों ब्लॉक के बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) व बीसीपीएम (ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर) का मानदेय भुगतान भी रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू हो गया है। जहां आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा आशाओं को निर्देश हैं कि एक दिन में एक आशा 50 लोगों की आभा आईडी यानी हेल्थ अकाउंट जेनरेट करें। लेकिन जिले में 177 आशाओं ने एक भी आभा आईडी नहीं बनाई।
इसी को लेकर उनकी प्रोत्साहन राशि के भुगतान रोकने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सभी ब्लाकों पर तैनात बीपीएम और बीसीपीएम ने भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही की।
विज्ञापन

उनके द्वारा आयुष्मान की मॉनिटरिंग की जानी थी। इसके अलावा अन्य कई कार्यों की निगरानी होनी थी, लेकिन लापरवाही की गई। इसी को लेकर 8 बीसीपीएम और 8 बीपीएम का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें