फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गुजरात-महाराष्ट्र के राज्यपाल से आचार्य जयप्रकाश ने की वैदिक मिशन पर चर्चा

Sat, 01 Nov 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8
विज्ञापन

वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण की वास्तविक नींव : राज्यपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मारहरा। दिल्ली में 30 अक्तूबर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने गुजरात-महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट की। इस दौरान वैदिक मिशन पर उनसे चर्चा की।
आर्य समाज कार्यकर्ता आचार्य जयप्रकाश शास्त्री क्षेत्र के गांव हिम्मपुर काकामई के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में दोनों ने आर्य समाज की भावी योजनाओं, वैदिक शिक्षा के प्रसार और समाज में नैतिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य देवव्रत ने कहा कि आर्य समाज ने सदैव समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है जिसे और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण की वास्तविक नींव है। आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने राज्यपाल से आर्य समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक अभियानों की जानकारी देते हुए वैदिक मिशन में सहयोग के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल ने उनको पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें