फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रमुख अभियंता पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Tue, 30 Jul 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : डिप्लोमा इंजीनियर्स एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए
विज्ञापन
एटा। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। प्रमुख अभियंता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

जिला सचिव नवीन प्रसाद ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन मंंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया है। इसमें एक वर्ष से प्रयास के बाद भी कोई पहल नहीं किए जाने का विरोध जताया गया है। प्रमुख अभियंता परियोजना की ओर से स्थानांतरण की परिधि में आने वाले जूनियर इंजीनियर्स की शासन की मंशा के विपरीत मनमाने ढंग से गलत सूची बनाई है जो विभागीय निर्धारित ज्येष्ठता के आधार पर है और न ही कार्यरत रहने की सेवा अवधि के आधार पर ही है।
पूर्व में हुए निर्णय के विरीत भी मनमाने ढंग से 7 जूनियर इंजीनियर्स को स्थानांतरित कर प्रताड़ित किया गया। इसके साथ ही अन्य मांगें भी शामिल हैं। सुरेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, गौतम सिंह, गवेंद्र सिंह, अंकित कुमार शर्मा, गौरव कुमार, मनजीत सिंह आदि अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें