फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली आपूर्ति 25 घंटे बाधित होने से पानी को तरसे लोग

Wed, 28 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर के मोहल्ला गडरियान में चोरी के बाद जमीन पर पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। 35 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट होने पर मंगलवार की दोपहर तीन बजे से बुधवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बे सहित आसपास के गांव की लगातार 25 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोग सर्द मौसम में भी पानी को परेशान रहे।
विज्ञापन


कस्बे में मंगलवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरु न होने पर लोगों ने बिजली घर संपर्क किया। संपर्क करने पर 35 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने की जानकारी मिली, लेकिन फॉल्ट कहां पर हुआ है, इसकी जानकारी कर्मचारी नहीं बता सके। इधर रात भर रुक-रुककर बारिश होने और बिजली कड़कने से फॉल्ट पर काम नहीं हो सका। सुबह मौसम में सुधार होने पर बिजली अधिकारी कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशकर काम शुरू किया। पूरे दिन कर्मचारियों के लगे रहने पर बुधवार की शाम चार बजे आपूर्ति शुर हो सकी। लगातार 13 घंटे बिजली न मिलने पर लोग पानी की तक तरस गए। सुबह होते ही लोग पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन में देखे गए। जेई अतर सिंह ने बताया 35000 की लाइन में फॉल्ट होेने पर कस्बे और आस पास के गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
-

चार दिनों में दूसरा ट्रांसफार्मर खोलकर कीमती सामान चोरी

राजा का रामपुर। चार दिन में चोर कस्बे के मोहल्ला गड़रियान से 250 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने पांच फीट ऊंचाई पर रखे बिजली ट्रांसफॉर्मर को नीचे पड़ा देखा तो दंग रह गए। देखने पर वहां पर ट्रांसफॉर्मर का खोखा था, उसका सामान गायब था। लोगों की जानकारी पर लाइनमैन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। चार दिन पहले भी चोर कस्बे से एक ट्रांसफॉर्मर से तेल और कीमती सामान चोरी कर ले गए थे और एक अन्य ट्रांसफॉर्मर को चोरी करने का प्रयास किया था। शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बच गए, लेकिन उनका वाहन उसमें कैद होने पर भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। इतने में चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया है। जेई अतर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए इस चोरी में छह लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने शीघ्र ही दोनों चोरी की घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मची भगदड़

राजा का रामपुर। कस्बे के मड़िया चौराहे पर बुधवार देर शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से भगदड़ मच गई। विद्युत लाइन के किसी के नीचे न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। तार टूटने पर तेज धमाके की आवाज हुई, तार के जमीन पर गिरते ही नीचे रखे एक लकड़ी के खोखे में तेज करंट से आग लग गई। लोगों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कर पानी डालकर आग को बुझाया गया। कस्बे से गुजरी हाईटेंशन लाइन पर गार्डनिंग न होने से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें