फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति-बच्चों की हत्या का दिखाया खौफ, दो वर्ष तक महिला का जिस्म नोचता रहा दबंग; बात सुन पुलिस भी हैरान

Tue, 24 Sep 2024 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी का खौफ दिखाया। इसके बाद दबंग दो वर्ष तक महिला का जिस्म नोचता रहा। बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक दबंग, महिला को उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी। डराकर उसके साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को पीड़ा बताई। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने तहरीर दी। बताया थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक दबंग दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से पीड़िता अब तक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र नहीं दिया। बताया 15 सितंबर को परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में दूसरे गांव गए हुए थे। इस दौरान दबंग आया और दुष्कर्म करने लगा।

इस दौरान पति आ गए उन्होंने दबंग को पकड़ने का प्रयास किया वह उनको गिराकर उनका गला दबाने लगा। पीड़िता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने बताया घटना की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें