फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर में घुसकर शोहदों ने सगी बहनों से की गंदी हरकतें, विरोध पर पिटाई भी की; दहशत में पीड़िता व परिवार

Sat, 23 Sep 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में शोहदों ने घर में घुसकर सगी बहनों से गंदी हरकतें कीं। विरोध पर उनकी पिटाई भी की। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में घर में घुसकर दो सगी बहनों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शोहदे गांव के ही रहने वाले हैं। वह पीड़िता की मां की अनुपस्थिति में घर में घुस गए और बेटियों से छेड़छाड़ करने लगे। पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मां मथुरा में धार्मिक यात्रा पर गई थी। लौटने पर मां शिकायत करने गई तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मामला बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी पीड़िता की मां की ओर से रिपोर्ट लिखाई गई। इसमें कहा गया कि 19 सितंबर को 19 और 16 साल की दो बेटियां घर पर थीं। शाम के समय गांव के ही अंकित और कामेश घर में घुस आए। दोनों आरोपियों ने बेटियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों आरोपी धमकी देकर चले गए। 

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा से लौटने पर दोनों बेटियों ने वारदात की जानकारी दी। इस पर ससुर के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो दोनों को पीटा। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें