फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर छुड़ाया गया आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तीन दिन की मशक्कत के बाद मिरहची थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 7 मई को उसकी तलाश में गांव नगला जवाहरी में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हुए। भीड़ ने आरोपी को भी छुड़ा लिया था। तबसे पुलिस लगातार नगला जवाहरी में तैनात बनी हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि सात मई को मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी छोटेलाल के घर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने दबिश दी थी। घर से उसको पकड़कर गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी उसके परिवार और मोहल्ले के लोग आए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ा ले गए। इस दौरान लोगों ने छतों से पथराव करते हुए फायरिंग भी की। छह पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मंगलवार को छोटेलाल को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें