फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी बरी

Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपहरण और दुष्कर्म के एक मुकदमे में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नरेंद्र पाल राणा ने फैसला सुनाया। आरोपी अर्जुन यादव निवासी नगला फूल सहाय थाना बरनाहाल जिला मैनपुरी को बरी करार दिया गया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले की रिपोर्ट युवती के पिता ने दर्ज कराई थी। बताया था कि 28 मई को उसके रिश्तेदार 14 वर्षीय पुत्री को ले गए लेकिन छोड़ने नहीं आए। धोधा देकर वह उसे ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पाया कि रिश्तेदार नहीं बल्कि उनका पुत्र अर्जुन किशोरी को ले गया था।

दोनों के मिलने पर अर्जुन को जेल भेजा गया। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण व बयान दर्ज कराए गए। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता की आयु घटना के समय 18 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि हुई। अपरण और दुष्कर्म किए जाने की भी पुष्टि नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें