फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत जोतने से रोकने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव हरनरायनपुर थाना जसरथपुर निवासी रेणु देवी ने गांव के चार लोगों पर खेत जोतने-बोने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार गैसिंहपुर में गाटा संख्या 1302 की कृषि भूमि उसके नाम है।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन और 12 अक्तूबर को खेत में जुताई-बुवाई करने पहुंचने पर नेमसिंह, उमेश, सनी और विजयपाल ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी के साथ पहुंचकर उसे रोक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। रेणु देवी ने पुलिस को बताया कि वह कई बार जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे चुकी है।
संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की और एसडीएम डॉ. शशि शेखर से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें