एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में विद्युत निगम के अवर अभियंता ने बागवाला निवासी एक युवक उसके भतीजे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अभद्रता और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बागवाला के गेट के सामने अलीगंज रोड किनारे नए डबल पोल निर्माण का कार्य चल रहा था। कार्य समाप्त होने के बाद शाम करीब 7:30 बजे विभागीय कर्मचारी जितेंद्र कुमार करतला चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान बागवाला निवासी योगेन्द्र सिंह वहां पहुंचे और बिजलीघर के पास लगाए जा रहे डबल पोल एवं विद्युत लाइन को लेकर जानकारी लेने लगे। आरोप है कि कर्मचारी द्वारा पूरी जानकारी न होने की बात कहने पर योगेन्द्र सिंह भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया तथा लाइन निर्माण कार्य नहीं होने देने की धमकी दी। अवर अभियंता विजय कुमार ने थाना बागवाला में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर साइबर क्राइम टीम ने वापस कराए 4 हजार रुपये
एटा। कोतवाली नगर साइबर क्राइम टीम ने बुधवार को 4001 रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में वापिस कराई। साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गई धनराशि को पीडि़तों के खाते में वापस कराए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवेदिका को झांसे में लेकर ठगी गई धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर पीड़िता की कुल 4 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। पीड़िता के खाते में कुल 4 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई।