फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही समेत दो घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल से रेफर घायल सिपाही प्रमोद को एम्बुलेंस में ले जाते सहयोगी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में ड्यूटी पर जाते समय सिपाही सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। सिपाही को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली मारहरा में तैनात सिपाही प्रमोद शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा कोतवाली से ड्यूटी के लिए सुबह बाइक से निकले थे। मिरहची रोड़ पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में प्रमोद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सिपाही को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं शादी समारोह में कुरावली, मैनपुरी से शामिल होकर लौट रहे छोटेलाल पुत्र दयाराम निवासी मझोला कोतवाली पटियाली, कासगंज की बाइक को आसपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें