फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिडंत सहित हुए अन्य हादसों में चार की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित गांव बाकलपुर चपरई के पास बृहस्पतिवार रात कारों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एटा की ओर आ रही स्कार्पियो कार में सवार सत्यराम (38) पुत्र सियाराम निवासी सराय मटियारी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, महेश पुत्र काशीराम, दीनदयाल पुत्र दाताराम, सुरेंद्र पुत्र लालाराम और पुष्पेंद्र पुत्र भगवान सिंह निवासीगण रेवाड़ी थाना सकीट और दूसरी कार में सवार विवेक गुप्ता पुत्र रामजीवन गुप्ता निवासी जूही कालोनी थाना किदवई नगर कानपुर, अतुल गुप्ता पुत्र नवलकिशोर और सुधीर कुमार पुत्र सुमित निवासी बर्रा थाना कोतवाली नगर जिला कानपुर नगर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इससे पहले ही सत्यराम की मौत हो गई। वहीं घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, थाना अवागढ़ आगरा रोड स्थित गांव जिनावली के पास एक होटल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरीसिंह पुत्र ईश्वर दयाल निवासी खड़ऊआ थाना बागवाला की मौत हो गई। मृतक रोडवेज बस से आगरा दवा लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

यहां एक होटल पर चालक ने खाना खाने के लिए बस को रोका था। इस दौरान सड़क पार करते समय हरी सिंह हादसे का शिकार हो गया। वहीं थाना बागवाला स्थित गांव सत्तारपुर निवासी सौरभ (18) पुत्र चंद्रपाल शुक्रवार सुबह दौड़ लगाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। गंभीर हालत में सौरभ को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना मिरहची के गांच चहबच्चा निवासी चंद्रपाल (30) पुत्र कैलाश गांव के ही हरीओम पुत्र अजयपाल की बाइक पर बैठकर जा रहा था। गांव के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय चंद्रपाल की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें