फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाने की जिद न करता तो नहीं जाती इकलौते बेटे की जान

विज्ञापन
सकीट में सड़क दुर्घटना के बाद एकत्र भीड़ से लगा जाम,पुलिस मौके पर- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/सकीट। बेटे के साथ भंडारे की दावत खाने जा रहे पिता-पुत्र और चाचा हादसे के शिकार हो गए। हादसे में पिता ने इकलौता बेटा खो दिया और खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सकीट-चपरई मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवारों के आने से हुआ है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव मुबारकपुर सराय उर्फ सरैया निवासी भारत सिंह पुत्र मोहर सिंह अपनी ससुराल गांव तिगरा में भंडारे की दावत खाने चचेरे भाई रामवीर सिंह पुत्र होरी लाल के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी बेटा प्रवेंद्र (12) भी पिता के साथ दावत खाने की जिद्द करने लगा। तीनों बाइक पर सवार होकर गांव से निकले ही थे कि सरैया मोड़ के पास प्रकाश ईंट भट्टा रिजोर का ट्रैक्टर रेता से भरा हुआ आ गया। ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रोंद दिया, इसमें प्रवेंद्र के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भारत सिंह और रामवीर सिंह घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, 108 एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पीएचसी सकीट पहुंचाया गया, यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो बहनों के बीच इकलौता भाई थी प्रवेंद्र
पिता के साथ जिद्द कर दावत खाने जा रहा प्रवेंद्र दो बहनों के बीच इकलौता था। हादसे में प्रवेंद्र को खो देने के बाद परिजनों में गम देखा जा रहा है। परिवारीजनों के साथ-साथ गांव में भी प्रवेंद्र के जाने का भारी गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें