अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने राहुल गांधी पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। साथ ही आक्रोशितों ने राहुल गांधी का माया पैलेस के सामने पुतला फूंका।
छात्र नेताओं ने कहा कि हैदराबाद में छात्र की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुशल खितौलिया ने कहा कि राहुल गांधी छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या करने के मामले में बेवजह राजनीति कर रहे है। कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय भी नौ दलितों ने आत्महत्या की थी, लेकिन कांग्रेस नेता सामने नहीं आए। उन्हाेंने इसकी निंदा की। जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी दलितों के इतने ही हितैषी हैं तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय और जामिया विश्व विद्यालय दिल्ली में केन्द्रीय आरक्षण नीति लागू करवाने के लिए चुप क्यों है। जिससे कि अनुसूचित जातियों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके ,जबकि विद्यार्थी परिषद लंबे समय आंदोलन कर रहा है। इस दौरान सचिन यादव ,केशव माहेेश्वरी ,आदेश यादव ,सुशील ,कमल यादव ,मिंटू ठाकुर ,राहुल आदि मौजूद रहे।