व्यापारियों ने दुकानों के सामने टिनशेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया। लोगों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस पर डीएम के निर्देश पर सोमवार को मेहता पार्क, पटियाली गेट और पीपल अड्डा इलाके से अतिक्रमण हटवाया।
शहर के नन्नूमल चौराहा, महता पार्क, पटियाली गेट, पीपल अड्डा इलाके में व्यापारियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया है। इससे लोगाें को पैदल चलने तक में दिक्कत आ रही हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। सोमवार को डीएम अजय यादव के निर्देश पर नगर पालिका के अतिक्रमण अधिकारी बालकपूर क ी देखरेख में जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिया। जेसीबी ने दुकानों के आगे लगे टिनशेड गिरा दिए। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सामान उठा लिया। बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद होने के कारण दुकानदारों ने विरोध नहीं किया।