फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदकों ने नाले में उतरकर किया सफाई कार्य

Mon, 22 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरपालिका में सफाईकर्मियों के 34 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन अनुसूचित जाति के 800 आवेदकों को बुलाया गया। इन आवेदकों को अलग अलग क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई का काम सौंपा गया। 
विज्ञापन

भर्ती में अनुसूचित जाति के सात पद हैं। इन पदों के लिए 2078 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। इनमें से पहले दिन 800 को बुलाया गया। एडीएम बालमयंक मिश्र, तहसीलदार पटियाली अशोक कुमार, इओ सोरों दिनेश विश्वकर्मा, चिकित्सक डा. बीके राजपूत की समिति के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थियों को नाले नालियों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला अभ्यर्थियों को सड़क की झाडू लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की।

कासगंज। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन अव्यवस्थाएं नजर आईं। पहले सभी आवेदकों को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बुलाया गया। इस कार्यालय पर आवेदकों की भीड़ लग गई। नगरपालिका पर 200 अभ्यर्थियों की हाजिरी लेने के बाद उन्हें सफाई के लिए भेजा गया। शेष अभ्यर्थियों को श्री गणेश इंटर कालेज पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पटियाली। नगर पंचायत 17 सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए 463 आवेदन आए। अमीर खुसरो पुस्तकालय प्रांगण पर सभी आवेदक पहुंचे। इन आवेदकों में काफी संख्या में ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी शामिल रहे। आवेदकों में नाले में उतरकर सफाई कार्य किया। इसके बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। उपजिलाधिकारी परवेज अहमद, बीएसए गीता वर्मा, डीडीओ सेवा राम, चिकित्सक कुल्दीप की टीम ने भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई।


सहावर। नगर पंचायत  में सफाईकर्मियों के 37 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को सूची चस्पा कर दी गई। 1600 आवेदन इन पदों के लिए आए थे। सूची देखने के लिए आवेदक कार्यालय पर पहुंच गए। जिन आवेदकों के नाम सूची में शामिल हो गए उन्के चेहरे पर खुशी देखी गई।

गंजडुंडवारा। नगरपालिका में 25 सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदकों का चयन हो जाने के बाद सूची को जारी कर दिया गया। इन पदों के लिए 577 आवेदन आए। सूची को नगर पालिका कार्यालय पर चस्पा किया गया। सूची देखने के  लिए आवेदक नगरपालिका कार्यालय पर जमा हो गए। सूची देखने के लिए मारामारी देखी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें