फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या - श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 16 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा, लहरा व कछला गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्यलाभ लिया। लोग गंगा स्नान करने के लिए एक दिन पूर्व ही पहुंचना शुरु हो गए। सुबह होते ही गंगा में स्नान का क्रम शुरु हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा घाट पर गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इसके बाद गंगा घाटों पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना की। गंगा घाटों पर हर हर गंगे, गंगा मैया के जयकारे गूंज रहे थे। घंटे घड़ियालों की आवाज से माहौल धर्ममय बना हुआ था। इनकी मनौतियां पूरी हो गईं, उनके द्वारा गंगा मैया की पैरावनी की गई।
विज्ञापन

हरिपदी गंगा में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजा अनुष्ठान करा कर दान पुण्य किया। उनके द्वारा गंगा मां की आरती उतारकर प्रसाद बांटा। प्रभु नाम का संकीर्तन करते हुए हरिपदी की परिक्रमा की। संत आश्रमों में पहुंचकर वहां उपस्थित संतों को वस्त्र देकर भंडारा कराया। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर देवों से अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। वराह मंदिर, पंचमहाशक्ति मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बाला जी दरबार, सिद्ध हनुमान मंदिर, बटुकनाथ, भूतेश्वर, सोमेश्वर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

आज से शुरू हो रहा अषाढ मेला
नगर प्रसिद्ध हुल्का माता मंदिर पर लगने वाले अषाढ़ मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को हवन पूजन के साथ मेला शुरू हो जाएगा। एक पखवाड़े तक मंदिर पर मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंदिर पर लगने वाला यह मेला काफी प्रसिद्ध है। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त माता रानी की पूजा के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार से एक पखवाड़े तक माता रानी का दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा। मान्यता है इस मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ अन्न और अठावरी चढ़ाने से माता प्रसन्न होती है। घर में सुख सृमिद्व आती है। मेले के आयोजन को लेकर आयोजक पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मंदिर की साफ सफाई कराने के साथ सजावट का कार्य कराया गया। मंदिर पर प्याऊ लगाने एवं प्रसाद बिक्री आदि के लिए दुकानदारों ने अपने दुकानें लगाने ली हैं। इससे भक्तों के पहुंचने पर बिक्री की जा सके। मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े प्रेम नारायण पंडा ने बताया कि सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के साथ मेला शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें