तेज आंधी नें उड़ाया बिजली का फ्यूज, देहात में बारिश के साथ गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 11 बजे आई आंधी और बूंदाबंादी से कई स्थानों पर तार टूट गए। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली गुल रही। शहर के कुछ हिस्से में तीन घंटे बाद आपूर्ति शुुरू हो गई, जबकि पिलुआ और निधौली कलां में एचटी लाइनों के तार टूटने और विद्युत सबस्टेशन में ब्रेकडाउन से 18 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
अधिशासी अभियंता (शहर) राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान ब्रेक डाउन होने के डर से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आंधी के बाद जैसे ही आपूर्ति दी गई, ब्रेक डाउन से शहर में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। एचटी लाइनों की मरम्मत कर मंगलवार सुबह तक शहर के सभी 18 फीडर पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण एक्सईएन ने राजकुमार ने बताया कि पिलुआ और निधौली कलां में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार टूटे हैं। दो विद्युत सबस्टेशन में ब्रेक डाउन होने से रात 11 बजे से लेकर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में लगातार 18 घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए।