फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरईएस की लापरवाही से अभी तक नहीं बने 115 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 115 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जाना था। आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था दो साल में अब तक सिर्फ 58 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण करा सका है, जबकि ये वर्ष 2019-20 में ही पूरे होने थे।
विज्ञापन

विकास खंड शीतलपुर में कुल 18 आंगनबाड़ी केंद्र बनने थे, जिसके मुकाबले 12 केंद्र तैयार हुए हैं। वहीं विकास खंड मारहरा में 12 के मुकाबले 4, निधौली कलां में 15 के मुकाबले 12, सकीट में 15 के मुकाबले 11, जैथरा में 15 के मुकाबले 1, जलेसर में 10 के मुकाबले 3, अवागढ़ में 10 के मुकाबले 5, अलीगंज में 20 के मुकाबले 10 आंगनबाड़ी केंद्र भवन बने हैं।
उधर, तीन विकास खंड अलीगंज, सकीट और शीतलपुर में जगह विवादित होने की वजह से 13 आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान परिवर्तित करने पड़े। विकास खंड अलीगंज में स्थान परिवर्तित करने के बाद नए स्थान परतापुर कटारा, नगला जैत को चयनित किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नीरज कुमार ने बताया कि जिले में 115 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 58 केंद्र बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं 13 आंगनबाड़ी केंद्र के स्थल विवाद की वजह से कार्य में देरी हुई है। अगले तीन माह में सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवन तैयार करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें