फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाबालिग छात्रा को बुर्का पहनाकर ले जा रहे युवक को पकड़ा

Sun, 01 Feb 2026 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
छात्रा को बुर्का पहनाए जाने की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पहुंचे हिंदूवादी संगठनो के पदाधिकार
विज्ञापन
एटा। घर से विद्यालय जाने की बात कहकर निकली छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक लेकर बस स्टैंड आया। यहां उसको बुर्का पहना रहा था, उसी समय कुछ लोगों ने देख लिया। पुलिस को सूचना देते बुर्का पहनाने का वीडियो भी बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टैंड पर शनिवार सुबह युवक अपने साथ छात्रा को साथ लेकर पहुंचा। यहां एक स्थान पर ले जाकर उसको बुर्का पहनाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर आई और छात्रा से भी महिला पुलिसकर्मियों ने जानकारी ली।
छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। दो माह पूर्व युवक से मुलाकात हुई थी। आज उसके साथ नदरई के पुल पर घूमने जा रही थी। वहीं युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ है ताकि कोई शक न कर सके।
विज्ञापन





हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद का मामला
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौके पर आ गए। मामले को लव जिहाद बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने बताया कि हाथ में कलावा बांधकर दूसरे समुदाय का युवक छात्रा को ले जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसको बुर्का पहनाते देख लिया तो पकड़ा गया। अन्यथा वह उसको बहला फुसलाकर ले जाता। दिलीप पचौरी बिट्टू ने कहा कि आरोपी ने जान बूझकर यह हरकत की है, इसलिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अरविंद चौहान ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच-पड़ताल करे। ताकि, लव जिहाद जैसी घटनाओं पर लगाम लग सके।


छात्रा करने लगी थी दूसरे तरीके से पूजा

एटा। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी दूसरे समुदाय के युवक की बातों में आकर दूसरे तरीके से पूजा करने लगी। हमने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। शनिवार को जब बेटी को कुछ लोगों ने बस स्टैंड के पास बुर्का पहनते देखा और पुलिस को सूचना दी। तब हमें इस बारे में पता चला।
पीड़ित छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेल भेजा जा रहा है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि 2 माह से बेटी आरोपी के संपर्क में आई थी। वह किसी अन्य तरीके से घर पर पूजा करने लगी थी। हम लोगों ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। फिलहाल छात्रा को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें