फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दौड़ लगाने गया युवक खाई में मिला, मौत

Fri, 14 Feb 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी एक युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से हाथरस जलेसर रोड पर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन ढूंढते हुए पहुंचे। यहां किसरारा मोड़ के पास खाई में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव खेरिया निवासी रामसनेही ने बताया कि हमारा इकलौता बेटा अजीत कुमार पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और मानक परीक्षण में पास हो गया था। इसके बाद 18 फरवरी को बरेली में उसकी शारीरिक परीक्षा होनी थी। इसके लिए प्रतिदिन सुबह उठकर जलेसर-हाथरस रोड पर दौड़ लगाने जाता था। शुक्रवार की सुबह 6 बजे घर से गया और 8:30 बजे तक घर नहीं लौटा तो हमको चिंता हुई। हम लोग ढूंढते हुए जलेसर-हाथरस रोड पर जा रहे थे, तभी किसरारा मोड़ के पास खाई में बेटा पड़ा हुआ दिखा। हम लोगों ने पास जाकर देखा तो वह गंभीर रूप से घायल था।

बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचे, तो चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। जलेसर कस्बा से निकलते ही आगरा रोड स्थित पिलखुन गांव के पास अजीत की सांस थम गई। सीओ नितीश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें