फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार देर रात घर पर कहासुनी के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी शमशाद (35) का मंगलवार देर रात घर में किसी वजह से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
शमशाद की पहली पत्नी की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उससे दो बेटियां हैं। करीब एक माह पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। घटना के बाद दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें