फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को सर्प ने डसा

Sat, 12 Sep 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मजदूरी कर घर जा रहे युवक को रास्ते में सर्प ने डस लिया। सर्प के डसने पर युवक को कस्बे के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार करते हुए युवक को 20 स्नेक एंटी बेनम दी गई। युवक की हालत स्थिर होने पर उसको घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव झकरई निवासी प्रेमसिंह खेतों से काम करके शुक्रवार की शाम को वापस घर जा रहा था। रास्ते में कस्बे में नई पानी की टंकी के पास अचानक एक सर्प उसके पैर से लिपट गया। युवक के हड़बड़ाने पर सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने पर मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. विशाल ने युवक की जांच करते हुए उसे 20 स्नेक एंटी बेनम देते हुए उसको चिकित्सकीय निगरानी में रखा। जानकारी पर युवक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। युवक की हालत स्थिर होने पर शनिवार की सुबह उसको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें