फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत गांव घंघुरिया में युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संजीत कुमार (22) निवासी घंघुरिया शनिवार को बरसात के दौरान टिनशेड के ऊपर तिरपाल डाल रहा था। संजीत ने जैसे ही तिरपाल डाली वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां संजीत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजन ने बताया कि संजीत पिछले काफी समय से बीमार था। अब जाकर सही हुआ था। पत्नी व दो बच्चों का मेहनत-मजदूरी कर पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घर में पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें