फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आए युवक ने तोड़ा दम

Sun, 11 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक कुल्दीप फाइल फोटो-
विज्ञापन
एटा। अलीगंज से बाइक के कागज लेकर लौट रहे युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जैथरा थाना क्षेत्र में अमृतपुर पुलिया के पास किसी वाहन की चपेट में बाइक आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के नगला कमले निवासी कुलदीप (31) शनिवार शाम नई बाइक के कागज लेने के लिए अलीगंज स्थित एजेंसी पर गए थे। रात के समय घर लौट रहे थे। गांव परौली के पास अमृतपुर पुलिया पर उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालत में घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज लाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में कुलदीप ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सुबोध यादव ने बताया कि कुलदीप बाइक के कागज लेने अलीगंज गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें