फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की गई जान

Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मुस्ताक फाइल फोटो - फोटो : मुस्ताक फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र स्थित जवाहर थर्मल पावर प्लांट में मजदूरी कर रहे बिहार के मजदूर का शव मंगलवार को बाथरूम में मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


प्लांट पर प्राइवेट कंपनी के अंतर्गत कार्यरत मजदूर मुश्ताक (53) निवासी तैरया रहीमपुर बेगुसराय, बिहार मंगलवार सुबह अचेत अवस्था में अपने कमरे के बाथरूम में पड़ा मिला। उसके साथ रह रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि वह सुबह सहरी के समय से पहले उठ गया था। सोमवार रात को उसने रोजा रखने की बात कही थी। हम लोग नींद में थे। वह मंगलवार सुबह बाथरूम गया।

समय अधिक होने पर हमने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न आने से मन में शंका हुई। फिर अन्य साथियों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो मुश्ताक अचेत अवस्था में पड़ा दिखा। कंपनी के मैनेजर को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने मुश्ताक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें