फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एक महिला मिली डेंगू पीड़ित, 400 मरीजों को दिया उपचार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को दशहरा पर्व के दौरान सिर्फ 400 मरीजों को उपचार दिया गया। इस दौरान एक महिला डेंगू पीड़ित मिली जिसे डेंगू वार्ड में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा था। वहीं सामान्य वार्ड में विभिन्न बीमारियों को लेकर 19 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालित की गई। इस दौरान सिर्फ 400 मरीजों को उपचार दिया गया। इसमें वायरल बुखार, पेट दर्द, रक्तचाप व शुगर की समस्या के मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं 19 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।
वहीं डेंगू वार्ड में भर्ती सरोजा देवी (40) निवासी नगला रेवाड़ी जैथरा ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सोमवार को उपचार लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। महिला को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मंगलवार को कुल 400 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं एक महिला डेंगू पीड़ित मिली जिसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें