एटा। खेत पर धान की फसल देखने जा रही महिला को रास्ते में गाय ने सींगों से उठाकर पटक दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और गाय को भगाया। इसके बाद परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए, यहां इलाज चल रहा है।
निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला भजा निवासी शिव कुमार ने बताया कि पत्नी श्रीदेवी शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से खेत पर धान की फसल देखने के लिए निकली थी। खेत पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक गाय ने सींगों से उठाकर पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और गाय को भगाकर महिला को उठाया। जानकारी होने पर परिजन भी खेत पर पहुंचे गए और गंभीर रूप से घायल श्रीदेवी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।