फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज बस स्टैंड के पास रेहड़ी वालों में जमकर चले लात-घूंसे

Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास रेहड़ी संचालकों में होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के पास रेहड़ी लगाने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के मध्य शुक्रवार देर रात हुए विवाद में एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक मारपीट होती रही। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




बस स्टैंड पर रात करीब नौ बजे रेहड़ी लगाने पर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन मारपीट जारी रही। इससे बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।



चौकी प्रभारी के पहुंचने पर बंद हुई लड़ाई
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर विवाद करने वाले लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली नगर भेज दिया।
विज्ञापन




दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद होने की जानकारी मिली है। संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें