जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जमों में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी की एक ऊँची ढाय (टीला) गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में कुसुमा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जमों में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी की एक ऊँची ढाय (टीला) गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में कुसुमा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
खुदाई के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गांव जमों निवासी कुसुमा, निशा और राजेश मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा टीला भरभरा कर गिर पड़ा। तीनों लोग मिट्टी के भारी मलबे के नीचे दब गए। घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भारी बल के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से तीनों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक कुसुमा की मृत्यु हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल निशा और राजेश को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने मृतका कुसुमा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एक ही परिवार और गांव से जुड़े लोगों के साथ हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।